भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अक्टूबर 2021 को हुए 18वां आसियान -भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन में भारत सहित आसियान देशों के शासनाध्यक्ष/राष्ट्रध्यक्ष शामिल हुए। 18वां आसियान -भारत शिखर सम्मेलन वीडियो - कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रुनेई दारुस्सलाम महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया, सुल्तान और यांग दी-पर्तुआन ने की। Photo source : Asean.org आसियान-भारत सामरिक साझेदारी साझा भौगोलिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों की मजबूत नींव पर खड़ी है। आसियान हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक के हमारे व्यापक दृष्टिकोण का केंद्र है। वर्ष 2022 आसियान-भारत संबंधों के 30 वर्ष पूरे करेगा। भारत और आसियान में कई संवाद तंत्र हैं जो नियमित रूप से मिलते हैं, जिसमें एक शिखर सम्मेलन, मंत्रिस्तरीय बैठकें और वरि...