भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अक्टूबर 2021 को हुए 18वां आसियान -भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
इस शिखर सम्मेलन में भारत सहित आसियान देशों के शासनाध्यक्ष/राष्ट्रध्यक्ष शामिल हुए।
- 18वां आसियान -भारत शिखर सम्मेलन वीडियो - कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।
- इस सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रुनेई दारुस्सलाम महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया, सुल्तान और यांग दी-पर्तुआन ने की।
Photo source :Asean.org
- आसियान-भारत सामरिक साझेदारी साझा भौगोलिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों की मजबूत नींव पर खड़ी है। आसियान हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक के हमारे व्यापक दृष्टिकोण का केंद्र है। वर्ष 2022 आसियान-भारत संबंधों के 30 वर्ष पूरे करेगा। भारत और आसियान में कई संवाद तंत्र हैं जो नियमित रूप से मिलते हैं, जिसमें एक शिखर सम्मेलन, मंत्रिस्तरीय बैठकें और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें शामिल हैं। विदेश मंत्री, डॉ एस जयशंकर ने अगस्त 2021 में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक और ईएएस विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री, श्रीमती। अनुप्रिया पटेल ने सितंबर 2021 में वस्तुतः आयोजित आसियान आर्थिक मंत्रियों + भारत परामर्श में भाग लिया जहां मंत्रियों ने आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- 18वें आसियान -भारत शिखर सम्मेलन में कोरोना महामारी, अंतराष्ट्रीय व्यापार, अंतराष्ट्रीय विकास ,स्वास्थ्य,व्यापार और वाणिज्य, कनेक्टिविटी और शिक्षा व संस्कृति समेत प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आर्थिक सुधारों सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर भी चर्चा हुई
क्या है आसियान शिखर सम्मेलन
- आसियान शिखर सम्मेलन दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली एक अर्धवार्षिक बैठक है। इस सम्मेलन में दक्षिण पूर्व एशिया देशों के आर्थिक,राजनैतिक,सुरक्षा तथा सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा होती है।
- इसकी स्थापना 24 फरवरी 1976 में हुई। इस सम्मेलन का पहला मेजबान देश इंडोनेशिया था जिसकी मेजबानी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो ने की थी।
- इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।इसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
- इसके संस्थापक सदस्य देश थाईलैंड, इंडोनेशिया,मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे।
आसियान के सदस्य देश
- ब्रुनेई,कंबोडिया,इंडोनेशिया, लाओस,मलेशिया,म्यांमार, फिलिपींस,सिंगापुर,थाईलैंड,वियतनाम।
Photo source:Asean wikipedia
नोट-मैप में हरे रंग में दिखाए गए सभी देश आसियान के सदस्य देश हैं।
By Vijay k Yadav
Comments